बोकारो में नए UGC ACT को लेकर सियासी उबाल, समर्थन और विरोध में प्रदर्शन

बोकारो में नए यूजीसी एक्ट को लेकर राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच उबाल देखने को मिल रहा है। एक्ट के पक्ष और विपक्ष में लगातार आंदोलन शुरू हो गए हैं। जैसे-जैसे देशभर में इस मुद्दे पर विरोध तेज हो रहा है, उसका असर बोकारो में भी साफ नजर आने लगा है। आज चास कॉलेज में छात्र नेता युगदेव महथा के नेतृत्व में यूजीसी एक्ट के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। छात्रों ने इस कानून को शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया। वहीं दूसरी ओर, राजद युवा नेता जितेंद्र नारायण यादव के नेतृत्व में बोकारो स्टील सिटी के बिरसा मुंडा चौक पर यूजीसी एक्ट के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। समर्थकों ने इसे शिक्षा सुधार की दिशा में जरूरी कदम बताया। गौरतलब है कि इससे पहले 24 जनवरी को कांग्रेस नेता अनिल सिंह के नेतृत्व में चास स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास यूजीसी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन हुआ था, जहां पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *