उत्तर प्रदेश के बरेली से PCS अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का मामला अब सियासी रंग लेता दिख रहा है। PCS से इस्तीफ़ा देने के बाद अलंकार अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से बातचीत कर अपने फैसले की जानकारी दी। वहीं, राज्य सरकार ने इस्तीफ़ा स्वीकार करने के बजाय अलंकार को सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच कमिश्नर बरेली को सौंप दी गई है। सस्पेंशन के विरोध में अलंकार

अग्निहोत्री कलेक्ट्रेट पहुंच गए और डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने हाल के दिनों में दो मुद्दों को अपने इस्तीफ़े की वजह बताया है—पहला, प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई कथित अभद्रता और दूसरा, यूजीसी का नया कानून लागू होना। इस घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक गलियारों के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। मामले पर सभी की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।
