UGC के नए नियमों को लेकर देशभर में सियासी बवाल, कुमार विश्वास भी विरोध में |

UGC के नए नियमों को लेकर देशभर में सियासी बवाल, कुमार विश्वास भी विरोध में |

यूजीसी के नए नियमों को लेकर देशभर में सियासी और सामाजिक बवाल शुरू हो गया है। यूनिवर्सिटीज और कॉलेज कैंपस में जातिगत भेदभाव को दूर करने के उद्देश्य से किए गए बदलावों में अब OBC छात्रों को भी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार मिला है, जबकि सवर्ण छात्रों का प्रतिनिधित्व कमेटी में जरूरी नहीं है। इस नियम के खिलाफ मंगलवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इस मुद्दे पर कवि और पूर्व राजनेता कुमार विश्वास ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर विरोध जताया और #UGC_RollBack का इस्तेमाल किया।

विरोधियों का कहना है कि नए नियम में झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई का प्रावधान नहीं है, जबकि पहले ऐसा प्रावधान था। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार भेदभाव वाले कानून लागू करती है तो सड़क से सदन तक विरोध जारी रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *