ग्रीस के मेगालोपोलिस बेसिन में प्राचीन झील के किनारे दो लकड़ी के औजार मिले हैं, जिन्हें अब तक खोजे गए सबसे पुराने लकड़ी के औजार माना जा रहा है। इनमें से एक 80 सेंटीमीटर लंबी छड़ी है, जिसका इस्तेमाल कीचड़ या मिट्टी खोदने के लिए किया गया हो सकता है। दूसरा औजार विलो या पॉपुलर की लकड़ी का छोटा हैंडहेल्ड टुकड़ा है, संभवतः पत्थर के औजारों को आकार देने या शार्प करने के काम आया होगा। शोधकर्ताओं

का कहना है कि लकड़ी के औजार बहुत कम ही मिलते हैं, क्योंकि लकड़ी जल्दी सड़ जाती है। मेगालोपोलिस में यह औजार तलछट में दबने और गीले माहौल में संरक्षित रहने के कारण बचे। साइट पर पहले भी पत्थर के औजार और हाथी की हड्डियां मिली हैं। मानव अवशेष अभी तक नहीं मिले हैं, इसलिए यह स्पष्ट नहीं कि इन्हें कौन सी मानव प्रजाति ने इस्तेमाल किया। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह खोज शुरुआती मानवों की तकनीक और जीविकोपार्जन के तरीके समझने में मदद करेगी।

