दुनिया के बीच अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है। ईरान में हाल के बड़े प्रदर्शन और उन्हें दबाने के लिए की गई हिंसक कार्रवाई में अब तक 5 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। ईरान इन प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका और इज़राइल को जिम्मेदार ठहरा रहा है। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अमेरिका को साफ संदेश दिया है कि वह ईरान पर किसी भी सैन्य कार्रवाई में अपना हवाई क्षेत्र, क्षेत्र या पानी इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देगा और कोई सैन्य सहायता भी नहीं प्रदान करेगा।

UAE ने कहा कि बातचीत, तनाव कम करना और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन मौजूदा संकटों का सबसे प्रभावी समाधान है। इस बीच अमेरिका अपनी नौसेना की मौजूदगी बढ़ा रहा है। यूएसएस अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर मिडिल ईस्ट पहुंच चुका है, जिसमें F-35 और F/A-18 जैसे लड़ाकू विमान तैनात हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही ईरान पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
