लखनऊ में दबंगई: कारोबारी को थार से कुचलने की कोशिश, वीडियो वायरल |

लखनऊ में दबंगई: कारोबारी को थार से कुचलने की कोशिश, वीडियो वायरल |

यूपी की राजधानी लखनऊ में दबंगों के हौसले एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। विभूति खंड थाना क्षेत्र के समिट बिल्डिंग परिसर में दबंगों ने एक कारोबारी को थार कार से कुचलने की कोशिश की। आरोप है कि दबंगों ने कारोबारी के दोनों पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित पवन पटेल के मुताबिक, घटना रात करीब एक बजे की है, जब वह क्लब से लौट रहे थे। इसी दौरान थार सवार युवकों ने उनके दोस्त की चेन खींचने की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट कर गाड़ी चढ़ा दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़ित का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *