
चीन की वाणिज्यिक राजधानी शंघाई में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारत के महावाणिज्यदूत श्री प्रतीक माथुर ने किया। समारोह में भारतीय प्रवासी समुदाय, चीनी नागरिकों और राजनयिक कोर के 400 से अधिक मेहमान शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रपति के राष्ट्र के नाम संदेश के पाठ से हुई। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से माहौल गूंज उठा। महावाणिज्यदूत ने भारत–चीन संबंधों में बढ़ती प्रगति, हवाई उड़ानों की बहाली, व्यापार और निवेश सहयोग पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित प्रस्तुति और भारतीय व्यंजन महोत्सव ने समारोह को यादगार बना दिया।

