वृंदावन में श्री बांकेबिहारी जी मंदिर के सेवायत गोस्वामी मंदिर कॉरिडोर निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते नजर आए। सेवायत गोस्वामी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने जा रहे थे, तभी एसपी क्राइम ने उन्हें रोक दिया।

इसी दौरान मंदिर परिसर में भगवान के समक्ष तीखी बहस हो गई। स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब एक सेवायत गोस्वामी ने अपने कपड़े फाड़ लिए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।

