
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के उमरगा से गणतंत्र दिवस के दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह के दौरान राज्य उत्पादन शुल्क विभाग में तैनात PSI मोहन भीमा जाधव को अचानक हार्ट अटैक आ गया। कार्यक्रम के दौरान ध्वज को सलामी देते समय उन्हें चक्कर आया और वे जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

