यूपी के प्रयागराज में मौनी अमावस्या विवाद के बाद ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अनशन नौवें दिन भी जारी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने अनशन स्थल पर ही ध्वजारोहण किया और शिष्यों व श्रद्धालुओं के साथ राष्ट्रगान गाया। इस दौरान “भारत माता की जय” के नारे भी लगाए गए। ध्वजारोहण के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती दोबारा अनशन पर बैठ गए। हाल ही में उनके शिविर

के बाहर हंगामा और हाथापाई की घटना सामने आई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी जान और शिविर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। ठंड में खुले में अनशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना भी मिली थी। उनके अनशन को लेकर सियासी हलकों में भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

