उत्तराखंड के गंगोत्री धाम में अब गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला श्री गंगोत्री मंदिर समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया है। समिति के चेयरमैन सुरेश सेमवाल के अनुसार, यह प्रतिबंध केवल गंगोत्री धाम पर ही नहीं बल्कि मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखबा पर भी लागू होगा।

गंगोत्री धाम के कपाट फिलहाल बंद हैं और सर्दियों में श्रद्धालु मुखबा में पूजा-अर्चना करते हैं। इस बीच, बद्रीनाथ और केदारनाथ के मंदिर समिति के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने बताया कि आने वाली बोर्ड बैठक में इन धामों में भी गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

