
अमेरिका के मेन (Maine) राज्य में रविवार शाम एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। बैंगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते समय एक प्राइवेट जेट अचानक आग की लपटों में घिर गया और क्रैश हो गया। यह हादसा स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7:45 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विमान में कुल आठ लोग सवार थे। हालांकि, यात्रियों और क्रू मेंबर्स की हालत और पहचान को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के बाद एयरपोर्ट पर आपात सेवाएं तुरंत सक्रिय कर दी गईं और आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विमान अधिकारियों और जांच एजेंसियों की टीमें जुटी हुई हैं।

