प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल हमारे संविधान की ताकत का प्रतीक है, बल्कि भारत की आन, बान और शान को भी दर्शाता है।

पीएम मोदी ने नागरिकों से अपने कर्तव्यों का पालन करने और देश की प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि गणतंत्र दिवस हमें एकता, भाईचारे और लोकतंत्र के महत्व की याद दिलाने का अवसर है ।

