
आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ फहराया। उन्होंने भारत माता के ज्ञात-अज्ञात सपूतों, क्रांतिकारियों और बलिदानियों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हृदय से बधाई भी दी।
