
लोकेशन – नई दिल्ली रिपोर्टर – काजल सिंह स्लग – PM मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि एंकर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंच गए हैं। यहां प्रधानमंत्री देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री का नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचना एक परंपरा बन चुका है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सैनिकों को नमन किया। नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों के नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं, जो देश के लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों की वीरता और त्याग की याद दिलाते हैं। प्रधानमंत्री की यह श्रद्धांजलि देश की सेनाओं के सम्मान और राष्ट्र की कृतज्ञता का प्रतीक है।

