हरिद्वार में हंगामा: अपर्णा यादव ने मीडिया पर निजता भंग करने का लगाया आरोप |

हरिद्वार में हंगामा: अपर्णा यादव ने मीडिया पर निजता भंग करने का लगाया आरोप |

स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के हरिद्वार स्थित वीआईपी घाट पहुंचने के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब मीडिया से बातचीत के दौरान वह नाराज हो गईं। बताया जा रहा है कि पत्रकारों द्वारा निजी जीवन और तलाक से जुड़े सवाल पूछे जाने पर अपर्णा यादव असहज हो गईं।

इसी दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मीडिया कर्मियों ने गंगा स्नान करते समय उनका वीडियो और फोटो बनाया, जो बेहद आपत्तिजनक है। अपर्णा यादव ने इसे निजता का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसी महिला के स्नान के दौरान तस्वीरें या वीडियो बनाना गलत और अस्वीकार्य है। इस घटना के बाद घाट पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल इस मामले में मीडिया की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *