इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भीषण भूस्खलन, 21 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भीषण भूस्खलन, 21 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। बुधवार को बचावकर्मियों ने तलाशी अभियान दोबारा शुरू करते हुए चार और शव बरामद किए।

सोमवार को मूसलाधार बारिश के कारण मध्य जावा प्रांत के पेकालोंगन रीजेंसी में उफनती नदियों का पानी कई गांवों से होकर बहा, जबकि पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, इस आपदा में 25 घर, एक बांध और तीन पुल नष्ट हो गए हैं। कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं और करीब 300 लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। बचाव दल गहरी कीचड़ और मलबे में 82 लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। भारी बारिश के कारण राहत कार्यों में लगातार मुश्किलें आ रही हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *