
अमेरिका के वित्त मंत्री ने भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि यह टैरिफ अमेरिका के लिए सफल रहा है और इसके बाद भारत की रूस से तेल खरीद में कमी आई है। हालांकि फिलहाल टैरिफ लागू है, लेकिन इसे स्थायी नहीं माना जा रहा। अमेरिकी वित्त मंत्री ने संकेत दिए कि हालात अनुकूल रहे और बातचीत आगे बढ़ी तो भारत पर लगाया गया 25% टैरिफ आने वाले समय में हटाया जा सकता है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब वैश्विक स्तर पर तेल व्यापार और रूस से जुड़े प्रतिबंधों को लेकर चर्चा तेज है।

