भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 209 रन के लक्ष्य को 15.2 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा। मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों

पर नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रन बनाए। दोनों के बीच 122 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। ईशान किशन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए।

