धनबाद में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत शहीद रणधीर वर्मा स्टेडियम में आज झंडोत्तोलन और परेड का सफल पूर्वाभ्यास किया गया। मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान परेड दलों की सलामी, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और कार्यक्रमों की समय-सारिणी का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सफल बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

