
कश्मीर के प्रसिद्ध डल लेक क्षेत्र में स्थित एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। बताया जा रहा है कि आग इलेक्ट्रिक कंबल से भड़की, जिसके बाद लकड़ी से बने गेस्ट हाउस में तेजी से फैल गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी, स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तुरंत कार्रवाई की। तेजी से की गई कोशिशों के चलते आग को आसपास के होटलों और अन्य गेस्ट हाउसों तक फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

