मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक बार फिर पानी से जुड़ी बीमारी का खतरा सामने आया है। इंदौर शहर के बाद अब महू क्षेत्र में जल प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। बीते 10 से 15 दिनों के भीतर महू में 22 लोगों में पीलिया के लक्षण पाए गए हैं, जिनमें 19 बच्चे शामिल हैं। इससे इलाके में चिंता और डर का माहौल बन गया है। जिला कलेक्टर ने बताया कि अब तक 8 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

और स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है।

