
गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में गड़बड़ी फैलाने की धमकी के मामले में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पन्नू पर देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और सार्वजनिक शांति भंग करने की साजिश रचने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, पन्नू ने सोशल मीडिया के माध्यम से 26 जनवरी को लेकर भड़काऊ बयान जारी किए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर हैं।

