लंदन में झारखंडियों ने किया हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का पारंपरिक स्वागत 

लंदन में झारखंडियों ने किया हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का पारंपरिक स्वागत 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन लंदन पहुंचे। उनका स्वागत वहां रह रहे झारखंडियों ने पारंपरिक झारखंडी गीत और संगीत से किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्विट्जरलैंड के दावोस में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद इंग्लैंड की राजधानी पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विधानसभा का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। प्रवासी झारखंडियों ने आदिवासी परंपरा और संस्कृति के रंगों के साथ मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल का जोरदार अभिनंदन किया। हेमंत सोरेन ने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में हों, हम अपनी परंपरा, संस्कृति और विरासत को गर्व के साथ संजोए रखते हैं। देर रात लंदन पहुँचने पर मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन को आदिवासी परंपरा और संस्कृति से स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *