कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार मनरेगा को समाप्त करने का काम इसलिए कर रही है, ताकि देश के दबे-कुचले लोग बंधुआ मजदूर बन जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी लोगों को अमीरों के इशारों पर काम करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि मनरेगा के तहत लोगों को 100 दिन काम की कानूनी गारंटी मिलती थी, जिसे खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा और काम के अधिकार को बचाने के लिए संघर्ष जरूरी है। कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर देशभर में जागरूकता और विरोध अभियान तेज करने का आह्वान किया।

