बीसीसीएल एरिया-10 अंतर्गत एंटी एसटी विभागीय परियोजना का रास्ता काटे जाने की घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कड़ा बयान सामने आया है। कहा गया है कि झरिया को उजाड़कर धनबाद में राजनीति करने की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि गांव की रिश्तेदारी गांव तक ही सीमित रहेगी। बयान में जोर देते हुए कहा गया कि झरिया की जनता के हित, सम्मान और अधिकारों से

किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निजी स्वार्थ, रंगदारी, दबंगई और अवैध हस्तक्षेप की राजनीति के लिए झरिया में कोई जगह नहीं है। विभागीय कार्य में बाधा डालने और मजदूरों व अधिकारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही कहा गया कि झरिया की पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।

