
केरल के सबरीमाला मंदिर में हुई चोरी की घटना को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सबरीमाला जैसे पवित्र स्थल की सुरक्षा में चूक गंभीर चिंता का विषय है। इस मामले को लेकर केरल विधानसभा में भी हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF ने राज्य के मंत्री के इस्तीफे की मांग की। वहीं विपक्ष ने मंदिर चोरी के मामले में सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान स्थिति नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किए है।

