दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिले हैं। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 23 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कई हिस्सों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में बारिश और ठंडी हवाओं का

असर देखने को मिल सकता है। लोगों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

