कश्मीर घाटी में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के चलते जम्मू–श्रीनगर नेशनल हाईवे को एहतियातन बंद कर दिया गया है। सड़क पर बर्फ जमने और फिसलन बढ़ने से यातायात प्रभावित हुआ, जिसके बाद प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही रोक दी। खराब मौसम का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा है। कई इलाकों में पावर सप्लाई बाधित हो गई है। पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (PDD) ने नुकसान का आकलन करने और जल्द बहाली

के लिए फील्ड व तकनीकी टीमों को तैनात किया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।

