आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ का शुभारंभ किया है। यह योजना राज्य के करोड़ों निवासियों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि योजना के तहत पंजाब के 65 लाख परिवारों के करीब 3 करोड़ लोगों को प्रति वर्ष ₹10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बीमा में कोई

आय सीमा या शर्त नहीं रखी गई है, ताकि हर परिवार बिना किसी भेदभाव के इसका लाभ उठा सके। योजना के अंतर्गत लाभार्थी पंजाब और चंडीगढ़ के 900 से अधिक सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त कैशलेस इलाज करा सकेंगे। सरकार का कहना है कि इस योजना से राज्य में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी।

