दिल्ली के मयूर विहार में स्मॉग की चादर, AQI ‘बहुत खराब’

दिल्ली के मयूर विहार में स्मॉग की चादर, AQI ‘बहुत खराब’

दिल्ली के मयूर विहार इलाके से सामने आए ड्रोन वीडियो में पूरे क्षेत्र पर स्मॉग की घनी चादर छाई हुई नजर आ रही है। प्रदूषण के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है और लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मयूर विहार का AQI 391 दर्ज किया गया है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है। विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैर-जरूरी बाहर निकलने से बचें और प्रदूषण कम करने में सहयोग करें।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *