
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बरेली की जिला और महानगर इकाई को पूरी तरह बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप का कथित अश्लील वीडियो वायरल होने और संगठन में बढ़ती गुटबाजी के चलते की गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए पूरी जिला और महानगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और विवादों पर सख्त रुख अपनाने के तहत यह फैसला लिया गया है। समाजवादी पार्टी ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही नई इकाई का गठन किया जाएगा और संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
