मुंबई में सोमवार शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की सुरक्षा वैन भी शामिल रही। अक्षय कुमार एयरपोर्ट से जुहू स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा अक्षय की सुरक्षा वैन से जा टकराया, जिससे सुरक्षा वैन उनकी SUV से भी टकराई और सिल्वर बीच कैफे के पास दुर्घटना का सिलसिला शुरू हो गया।

हादसे में ऑटो ड्राइवर घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सुरक्षा वैन के नीचे दबे चालक और यात्री को कुछ ही मिनटों में बाहर निकाला गया। इस घटना के दौरान अक्षय कुमार अपने सुरक्षा गार्ड्स के साथ मौके पर रुके और पीड़ितों की मदद करते नजर आए। भीषण टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई।
