श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विराट कलश यात्रा

श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विराट कलश यात्रा

कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत खरीगांवा गांव मंगलवार को भक्ति के सागर में सराबोर नजर आए सभी सनातनी श्रद्धालु, खरगावा गांव के प्राचीन बुढ़वा महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित ‘श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ’ के भव्य शुभारंभ किया गया है। धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन मंगलवार को एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें खरीगांवा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कुहीरा नदी से लाया गया जलयात्रा का प्रारंभ खरीगांवा पोखर स्थित ऐतिहासिक बुढ़वा महादेव मंदिर के प्रांगण से हुआ। यहाँ से हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर गाजे-बाजे और जयघोष के साथ रवाना हुए। यह यात्रा खरीगांवा से चलकर अवखरा स्थित कुहीरा नदी के तट पर पहुँची,नदी तट पर मुख्य आचार्य विजेन्द्र पांडेय के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। आचार्यों द्वारा वरुण देव का आह्वान कर कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके पश्चात यह भव्य शोभायात्रा अवखरा से हाटा होते हुए पुनः यज्ञ स्थल बुढ़वा महादेव मंदिर परिसर पहुँचा जहाँ पवित्र जल को यज्ञ शाला में स्थापित किया गया। ‘जय श्री राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय माहौल स्थापित है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *