कर्नाटक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और डीजीपी रामचंद्र राव पर सख्त कार्रवाई करते हुए सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। यह कदम सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद उठाया गया है, जिनमें उन्हें एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर

तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। हालांकि, रामचंद्र राव ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि वीडियो फर्जी हैं और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है। सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

