अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ को लेकर फ्रांस को एक बार फिर कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि यदि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन प्रस्तावित गाजा शांति बोर्ड में शामिल होने से इनकार करते हैं, तो अमेरिका फ्रांसीसी वाइन और शैंपेन पर 200 प्रतिशत तक भारी टैरिफ लगा सकता है। ट्रंप ने साफ किया कि अमेरिका अपने हितों और मध्य पूर्व में शांति प्रक्रिया को लेकर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगा।

उनका कहना है कि सहयोग न करने वाले देशों के खिलाफ आर्थिक कदम उठाने से अमेरिका पीछे नहीं हटेगा।

