पाकुड़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर परिषद की कार्रवाई

पाकुड़ में सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर परिषद की कार्रवाई

नगर परिषद ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। नगर परिषद के प्रशासक अमरेन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार नगर मिशन प्रबंधक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत बाजार समिति एवं हटिया बाजार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।इस अभियान में राजस्व निरीक्षक, कनीय अभियंता एवं विधि सहायक सहित अन्य कर्मी शामिल थे। जांच के दौरान दुकानों एवं ठेलों से प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक जब्त किया गया जिसकी मात्रा लगभग 25 किलोग्राम पाई गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल ₹6300 का जुर्माना वसूला गया। नगर परिषद द्वारा दुकानदारों एवं आम नागरिकों को सख्त चेतावनी देते हुए अपील की गई कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। इस मामले में नगर परिषद के प्रशासक अमरेंद्र चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *