पाकुड़: संत डॉन बास्को स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

पाकुड़: संत डॉन बास्को स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

संत डॉन बॉस्को स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का प्रथम दिन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत एवं मार्च पास्ट से हुई। खेल मैदान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्रों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर दुबे ने अपने संबोधन में खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।मुख्य अतिथि राहुल कुमार ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय द्वारा आयोजित इस भव्य खेल आयोजन की प्रशंसा की।पूरा विद्यालय परिसर खेल भावना, अनुशासन और उल्लास से सराबोर नजर आया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *