WEF दावोस: झारखंड को निवेश में बड़ी सफलता, सीएम हेमंत सोरेन

दावोस में चल रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के पहले दिन झारखंड के लिए कई अहम उपलब्धियां सामने आई हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि राज्य ने निवेश और वैश्विक सहयोग के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। सीएम के मुताबिक, टाटा स्टील के साथ झारखंड में न्यू एज ग्रीन स्टील टेक्नोलॉजी में निवेश पर महत्वपूर्ण सहमति बनी है। इसके अलावा, स्वीडन इंडिया बिज़नेस काउंसिल के साथ अर्बन मोबिलिटी और अन्य क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा हुई। महिला पॉलिटिकल लीडर्स फोरम के साथ राज्य में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी और नेतृत्व को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। WEF प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर बातचीत हुई, और हिताची व टेक महिंद्रा के साथ विद्युत एवं आईटी सेक्टर में निवेश को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि ये पहलें झारखंड के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और सतत विकास को नई गति देंगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *