दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके आगमन को भारत-UAE संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, शेख मोहम्मद बिन जायद के इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश और ऊर्जा सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। यह यात्रा भारत और

UAE के मजबूत होते द्विपक्षीय संबंधों को और नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
