भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आज एक ऐतिहासिक नेतृत्व परिवर्तन का क्षण आया। नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, निवर्तमान अध्यक्ष

जेपी नड्डा और कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नितिन नबीन के नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। 45 वर्षीय नितिन नबीन अब तक के सबसे युवा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उनके नेतृत्व से संगठन में नई ऊर्जा, आक्रामक रणनीति और आगामी चुनावों के लिए मजबूत दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

