बागपत में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेहद कम विजिबिलिटी के कारण 14 वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

हादसा खेकड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, एनएचएआई और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है। फिलहाल एक्सप्रेस-वे पर यातायात नियंत्रित है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम जारी
है।

