
हाटपाड़ा अंडागली निवासी अनवर आलम उर्फ लड्डू के आकस्मिक निधन पर पाकुड़ विधानसभा विधायक निसात आलम ने उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक निसात आलम ने कहा कि अनवर आलम उर्फ लड्डू कांग्रेस पार्टी के अत्यंत पुराने, निष्ठावान एवं सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने जिले में संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रत्येक कार्यकर्ता सम्मेलन व संगठनात्मक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय सहभागिता रही।विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया तथा इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, फैज आलम, आसिफ इकबाल, आफताब आलम, अरमान आलम, रोमिल जावेद, मो. मोजम्मिल, यूसुफ एजाज़ सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

