
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। ट्रंप के इस कदम को मिडिल ईस्ट में भारत की बढ़ती भूमिका के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि भारत ने इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। मंत्रालय ने कहा कि न्योता मिला है, लेकिन भारत इस मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेगा।

