रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य युद्ध के बाद गाजा में शासन और पुनर्निर्माण की देखरेख

करना है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने इस आमंत्रण की जानकारी दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने गाजा में लंबे समय से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त करने और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए यह बोर्ड का गठन किया है।

