सड़क सुरक्षा माह के तहत बच्चों के बीच हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

सड़क सुरक्षा माह के तहत बच्चों के बीच हुआ प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के कार्यक्रम के तहत सिद्धो कान्हो पार्क मे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु सभी सरकारी स्कूली बच्चों के के बीच चित्रांकन व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग जिले के दर्जनों स्कूली बच्चों ने अपने कैनवस पेज पर अपना अनुभव को साझा करते हुए लोगों को जागरूक करने हेतु

पेंटिंग बनाया एवं जिला के सभी आम नागरिकों एवं चालाक से अनुरोध किया। सड़क सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करके ही हम सभी लोग एक अच्छे समाज का निर्माण एवं दुर्घटना मुक्त माहौल का निर्माण कर पाएगे। बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से नेक नागरिक योजना से जुड़ने, दुर्घटना ग्रस्त लोगों की जान बचाने जैसे मुद्दों पर लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति, सचिव, डालसा विधिक सेवा प्राधिकार, एडीपीओ पीयूष कुमार एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, एवं अन्य उपस्थित रहे l

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *