असम के माजुली जिले के धुनागुरी घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक कार फेरी रैंप से फिसलकर सुबनसिरी नदी में जा गिरी। घटना के समय कार चला रहा युवक सतर्कता दिखाते हुए समय रहते

वाहन से छलांग लगाने में सफल रहा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत रस्सी फेंककर युवक को बाहर निकाल लिया। जैसे ही युवक ने रस्सी पकड़ी, कार पूरी तरह नदी में डूब गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

