ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की कार समेत डूबने से हुई दर्दनाक मौत की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी को पूरे मामले की गहन जांच कर पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में घटना के कारणों,

जिम्मेदारों की भूमिका और सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही की पड़ताल की जाएगी। सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

