मुंबई शहर के कई हिस्सों में सुबह से ही धुंध की मोटी परत छाई हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। बांद्रा रिक्लेमेशन इलाके से सामने आए वीडियो में सड़कों, समुद्री इलाके और आसपास की ऊंची इमारतों पर धुंध का साफ असर दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार समुद्र से आने वाली नमी और तापमान में गिरावट के कारण धुंध बनी हुई है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सुबह के समय वाहन चालकों को खास

परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

