पाकुड़ के स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

पाकुड़ के स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिले के डहरलँगी मिशन स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम के तहत छात्रों, शिक्षकों के बीच राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 मे जिला में चलने वाले सड़क सुरक्षा के सभी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए अपने स्तर से भी कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। स्कूल टूर्नामेंट, एक दिवसीय वर्कशॉप फॉर रोड सेफ्टी, क्विज कंपटीशन,लेखन प्रतियोगिता, 26 जनवरी झांकी, प्रभात फेरी एट रोड सेफ्टी को लेकर चर्चा किया गया। कार्यक्रम के तहत सड़क पर चलने वाले सभी वाहनों एवं अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने, नेक नागरिक बनकर लोगो की जान बचाने के मुद्दे पर जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक यातायात, सड़क सुरक्षा प्रबंधक के अलावा विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *